आगरा के सिकंदरा क्षेत्र के एक ही परिवार के 15 लोग शुक्रवार दोपहर गुप्तार घाट पर नहाते समय सरयू की तेज धारा में बह गए| जिला प्रशासन की रेस्क्यू टीम ने 3 को बचा लिया है पर 12 लोगों की तलाश अभी भी जारी है|
सरयू नदी में डूबे एक ही परिवार के 15 लोग, 3 को बचा लिया गया, 12 की तलाश जारी है
आगरा जिले के सिकंदरा क्षेत्र विचार परिवार के 15 सदस्य सुबह राम नगरी अयोध्या पहुंचे, यहां मठ मंदिरों के दर्शन कर छावनी क्षेत्र के गुप्तार घाट के दर्शन करने पहुंचे| घूमते-घूमते सभी लोग गुप्तार घाट से करीब 200 मीटर दूर जामताड़ा कच्चा घाट पहुंच गए। यहां सभी लोग नहाने के लिए पानी में उतर गए, लेकिन अचानक सरयू की तेज लहर में 4 महिलाएं बहने लगीं। उन्हें बचाने के लिए परिवार के अन्य सदस्य भी नदी में कूदे और बहने लगे, किसी तरह 6 वर्षीय धीरज सहित तीन लोग तैरकर किनारे पर आ गए। जबकि 12 लोग नदी में डूब गए। चीख पुकार सुनकर आसपास के नाविक और भक्त दौड़ पड़े। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम रेस्क्यू ऑपरेशन में जुट गई है|
सेना को भी मौके पर बुलाया गया
आगरा के पूरे परिवार को बचाने के लिए सेना की रेस्क्यू टीम भी नदी में उतर गई है| घटना दोपहर साढ़े तीन बजे की है | 15 में से कुल 6 लोगों को रेस्क्यू कर लिया गया है, जबकि एक व्यक्ति का शव बरामद कर लिया गया है| सेना और पुलिस के प्रशिक्षित गोताखोर अन्य की तलाश में लगे हुए हैं|
जिलाधिकारी अनुज कुमार झा ने बताया कि पुलिस पी.ए.सी और स्थानीय गोताखोरों की टीम को बचाव अभियान में लगाया गया है| ज्यादा से ज्यादा लोगों को बचाने का प्रयास किया जा रहा है। अब तक 4 लोगों को रेस्क्यू किया जा चुका है। आगरा से आई परिवार की कुछ महिलाएं नदी में हाथ-पैर धोते समय तेज लहरों की चपेट में आकर बहने लगीं, उन्हें बचाते हुए यह हादसा हो गया|