90 के दशक की ऐसी कई बेहद खूबसूरत और बेहतरीन अदाकारा हैं। जिन्होंने अपने बेहतरीन अभिनय और खूबसूरती के वजह से लाखों लोगों को अपना दीवाना बनाया था। उन्हीं अभिनेत्री में से एक महिमा चौधरी के बारे में आज हम आप सभी लोगों को बताने वाले हैं। भले ही महिमा चौधरी काफी लंबे समय से बॉलीवुड इंडस्ट्री से दूरी बनाए हुए हैं। लेकिन मौजूदा समय में भी लोगों को उनके बारे में पता है। आज के समय में भी पूरी दुनिया में उनके चाहने वालों की कोई कमी नहीं है और लाखों लोग उनके दीवाने हैं।
महिमा चौधरी का असली नाम रितु चौधरी हैं
महिमा चौधरी का जन्म 13 सितंबर 1973 को दार्जिलिंग पश्चिम बंगाल में एक जाट परिवार में हुआ था। इसके साथ ही हम आप सभी लोगों को बताना चाहते हैं कि उनका असली नाम रितु चौधरी है और उन्होंने अपने हाईस्कूल तक की पढ़ाई डाउन हिल स्कूल से करी। लेकिन आज हम आप सभी लोगों को अभिनेत्री महिमा चौधरी के जीवन से जुड़ी हुई कुछ ऐसी बातें बताने वाले हैं जिसके बारे में शायद आपको पता होगा, उनकी उम्र अब 48 वर्ष हो चुकी है।
जीवन से जुड़ा हुआ है ये विवाद
बॉलीवुड के अभिनेत्री “महिमा चौधरी” का विवादों से बहुत ही पुराना नाता है। वह कभी ना कभी विवादों में घिरी रहती हैं। जिसकी वजह से उनकी जिंदगी हमेसा सुर्खियों में रहती है। जब सुभाष घई के साथ उनके मतभेद की खबरें सुर्खियों में छाने लगी तब वह विवादों में सामने आईं। सुभाष घई ने ही फिल्मों में महिमा चौधरी को लॉन्च किया था। ऐसा बताया जाता है कि महिमा चौधरी और सुभाष घई के बीच 5 साल के लिए तीन फिल्मों का कॉन्ट्रैक्ट हुआ था।
5 साल में सुभाष घई की तीन फिल्मों में महिमा चौधरी को काम करना था। अगर वह नहीं करती तो ऐसी स्थिति में उनको अपनी आमदनी का 35% हिस्सा उनको देना था। बस इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद खड़ा हुआ था और यह मामला कोर्ट में भी पहुंच गया। महिमा चौधरी और लिएंडर पेस के अफेयर की खबरें भी एक समय पहले सुर्खियों का विषय बनी हुई थीं। महिमा चौधरी टेनिस खिलाड़ी पर धोखा देने का आरोप भी लगा चुकी हैं।
शादी के चंद महीने बाद ही सन 2017 में उन्होंने अपनी बेटी आर्यना को जन्म दिया था। लेकिन उसके बाद से ही उनकी दूरियों उनके पति से काफी ज्यादा बढ़ने लगी थी और आखिर में शादी के 7 साल बाद सन 2013 में दोनों ने आपसी सहमति के साथ एक दूसरे से तलाक ले लिया महिमा चौधरी या सिंगल मदर है और वह अपनी बेटी के साथ अकेले ही अपना जीवन बिता रही हैं।