यह तो सभी जानते हैं की हम में से अधिकतर इंसानों को गुदगुदी होती है| लेकिन क्या आपने कभी सोचा है की पेड़ों को भी गुदगुदी हो सकती है| जी हाँ, यह बिलकुल सच है| उत्तर प्रदेश में एक पेड़ ऐसा भी है, जिसे छूने मात्र से ही उसे गुदगुदी होती है और वह खिलखिला उठता है। आज हम आपको ऐसे ही एक पेड़ के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसके बारे में आप सुनेंगे तो हैरान हो जायेंगे|
दुधवा रिज़र्व में मौजूद है इंसानों जैसी हरकतें करने वाला पेड़, हाथ लगाओ तो होती है पेड़ को गुदगुदी
गुदगुदी वाला यह पेड़ हमारे ही देश में दुधवा टाइगर रिजर्व के कर्तनिया घाट वन्यजीव विहार में पाया जाता है। गुदगुदी वाले इस दुर्लभ और प्रसिद्द पेड़ को हैरिटेज ट्री का नाम दिया गया है। अगर हम इसके वानस्पतिक नाम की बात करें तो वह है रंडिया डुमेटोरम। यह रूबीएसी प्रजाति का पेड़ है, जो 300 से 1300 मीटर की उंचाई पर पाया जाता है।
करता है पेड़ कई सैलानियों को आकर्षित
यह तो सभी जानते हैं की दुधवा टाइगर रिजर्व का वातावरण कितना रहस्य और रोमांच से भरा है। इस रिज़र्व में आपको 75 प्रजातियों के वृक्ष, 21 प्रकार की झाड़ियां, 77 प्रजातियों की घासों के अलावा 179 प्रजातियों के जलीय पौधे मिलेंगे। इन्हीं में यह प्रसिद्द लॉफिंग ट्री या गुदगुदी वाला पेड़ भी है , जो कर्तनिया घाट वन्यजीव विहार में मौजूद है।
इस पेड़ की सबसे दिलचस्प बात यह है की यह पेड़ इंसानों जैसी हरकतें करता है। अगर आप इसका तना सहलायेंगे तो इसे गुदगुदी होने लगेगी और इसके पत्ते वा टहनियां होने लगेंगी| इतना ही नहीं, आपको इससे खिलखिलाने की आवाज़ भी आएँगी| जब भी कोई पहली बार इस पेड़ को देखने आता है तो वह हैरान रहे जाता है| प्रकृति का यह सौंदर्य कई सैलानियों को आकर्षित करता है| इस पेड़ के गुण धर्म और औषधीय उपयोगिता को लेकर कई लोग अध्ययन कर रहे हैं|