आलिया भट्ट ने कुछ ही दिनों पहले अपने प्रेग्नेंट होने की खबर इंस्टाग्राम पर शेयर की है। इस पोस्ट के बाद से वह सुर्खियों में हैं। कोई उनके बच्चे के नाम पर चर्चा कर रहा है तो कोई कपल को भर-भर के शुभकामनाएं दे रहा है। आलिया ने अपनी प्रेग्नेंसी के बारे में सोनोग्राफी की एक तस्वीर शेयर करके बताया था। आलिया और रणबीर के साथ दादी नीतू कपूर भी चर्चाओं में है। हाल ही में एक शो के दौरान फराह खान ने नीतू कपूर को कुछ कहा जिस पर नीतू कपूर ने जबरदस्त रिएक्श दिया। आइए जानते हैं पूरी खबर के बारे में।
क्या कहा नीतू कपूर ने!
आलिया और रणबीर के बच्चे की खबर सामने आने के बाद से लोग होने वाली दादी नीतू कपूर को बधाइयों दे रहे हैं। पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी वायरल हो रहा है जो डांस रिएलिटी शो ‘डांस दीवाने जूनियर’ का है। इस शो में नीतू कपूर जज के रूप में दिखाई दे रही हैं। इसी शो के दौरान बातों-बातों में फराह खान ने नीतू कपूर से कुछ कहा।वायरल वीडियो में करण कुंद्रा शो को होस्ट करते दिख रहे हैं जो स्टेज पर आते ही नीतू कपूर को जल्द दादी बनने की बधाई देते हैं। इसके बाद फराह खान कहती हैं कि मुझे लग रहा है कि चिंटू जी वापस आने वाले हैं।
वापस आयेंगे ऋषि कपूर!
जिसके बाद नीतू कपूर बहुत खुश हो जाती हैं और फराह खान की बात पर हामी भरती हैं। ऋषि कपूर का नाम सुनकर नीतू के चेहरे पर जो चमक आती हैं वो सचमुच देखने वाली है। यही कारण है कि वो कहती हैं, “इससे बड़ी खुशी उनके लिए कुछ नहीं हो सकती है।”दरअसल हाल ही में डांस दीवाने जूनियर का प्रोमो वीडियो सामने आया। नीतू कपूर इस शो में जज के तौर पर नजर आ रही है। वहीं एक एपिसोड के दौरान फराह खान स्पेशल गेस्ट के तौर पर पहुंची। इसी शो में फराह खान ने अभिनेत्री आलिया भट्ट के होने वाले बच्चे को लेकर ऐसा बयान दे दिया जिसके बाद नीतू कपूर खुश हो गई।