बबिता जी का जवाब सुन ट्रोलर्स हुए चुप!

तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो में बबीता जी का किरदार निभाने वाली मनमुन दत्ता की फैनफोलिंग शो के लीड कलाकारों से भी ज्यादा है। इसके पीछे का कारण उनकी खूबसूरती को माना जाता है। आपको बता दें कि मुनमुन दत्ता सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और लगभग हर दूसरे सेलेब्रिटी की तरह वह भी ट्रोलिंग का शिकार हो चुकी हैं। कुछ साल पहले मुनमुन दत्ता के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ था, जब सोशल मीडिया पर एक शख्स ने उनके बारे में बेहद आपत्तिजनक बात कह दी थी। हालांकि उस शख्स की परवाह किए बगैर मुनमुन दत्ता ने ऐसा जवाब दिया, जिसे पढ़कर उनके फैंस खुश हो गए।

ऐसा क्या कहा बबीता जी ने?

मुनमुन ने इस शख्स से कहा कि, “तुम जैसे इंसान पर कोई थूकेगा नहीं, हिम्मत है तो आकर बात करो, तुम्हें ब्लॉक करने से पहले, मैंने सोचा क्यों न अपना रुतबा दिखाऊं, मेरा बदसूरत चेहरा लेकर कहीं और जाओ और वहां गंदगी फैलाओ।” मुनमुन को जब एक यूजर ने गलत तरह से ट्रोल करने की कोशिस की तो मुनमुन का ये जवाब देख कर सभी फेन्स हैरान रह गए। मुनमुन से इस तरह के मुंहतोड़ जवाब की किसी को उम्मीद नहीं थी। हालांकि आपको बता दें कि कुछ समय पहले मुनमुन दत्ता एक विवादित बयान के चलते सुर्खियों में आ गई थीं। मुनमुन ने जाने-अनजाने जाति सूचक का प्रयोग किया था, जिससे काफी विवाद हुआ था। मुनमुन को इस वजह से पूछताछ के लिए पुलिस स्टेशन भी बुलाया गया था।

क्यों भड़की बबीता जी?

पिछले 13 सालो से मुनमुन दत्ता तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो में बबीताजी का किरदार निभाती है। मुनमुन ने इस शो से पहले कई सारे टीवी शो और फिल्मो में काम किया लेकिन मुनमुन को सफलता तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो के बाद ही मिली। मुनमुन आज अपने अभिनय की वजह से टीवी जगत की सबसे लोकप्रिय अभिनेत्री में से एक है। मुनमुन दत्ता की लोकप्रियता बोहोत सारी बॉलिवुड अभिनेत्रियों से भी अधिक है। तारक मेहता शो की लोकप्रियता को बढ़ाने में मुनमुन दत्ता उर्फ बबिता जी का बेहद ही महत्वपूर्ण योगदान है।