बॉलीवुड एक्ट्रेसेस अपनी ग्लैमर और स्टाइल अंदाज के लिए जानी जाती है। उनके इसी स्टाइलिश अंदाज को देख फैंस भी उनकी कॉपी करने की कोशिश करते है। हर बड़े इवेंट में एक्ट्रेस कई तरह के स्टाइलिश लुक के साथ नजर आती है उनके आउटफिट को देख लोगों की आखें फटी की फटी रह जाती है। सिल्वर स्क्रीन हो या फिर रियल लाइफ एक्ट्रेस अपने स्टाइलिश ड्रेस के चलते ही सुर्खियों में बनी रहती है। आए दिन अपने स्टाइलिश लुक से ये अभिनेत्रियां फैशन की नई परिभाषा लिखती नज़र आती हैं। अपने लुक को खूबसूरत बनाने के लिए बॉलीवुड बेब्स लाखों करोंड़ों खर्च करने से भी नहीं कतराती हैं। आज हम आपको बता रहे है ऐसी ही बॉलीवुड अभिनेत्रियों के बारे में जिन्होने सबसे महंगी ड्रेस पहनकर ना डाला रिकॉर्ड।
दीपिका पादुकोण है लिस्ट में शामिल!
दीपिका पादुकोण भी बॉलीवुड की सबसे स्टाइलिश अभिनेत्रियो में से एक हैं। दीपिका हर ड्रेस में कहर ढ़ाती हैं। लेकिन दीपिका का असली कमाल साल 2019 में आयोजित हुए मेट गाला अवॉर्ड्स के दौरान देखने को मिला था जब वो रेड कार्पेट पर पिंक कलर का ऑफ शोल्डर गाउन पहने पहुंची थीं। इसमें दीपिका की खूबसूरती लोगों को अपनी ओर खीच रही थी। दीपिका ने इंटरनेशनल डिज़ाइनर जैक पोसेन का डिज़ाइन किया हुआ गाउन पहना था जिसकी कीमत 75,000 यूएस डॉलर्स यानि के 50 लाख 50 हज़ार रुपये थी।
माधूरी दीक्षित भी नही है पिछे!
बेशक संजय लीला भंसाली एक शानदार फ़िल्म निर्माता हैं।उनकी शानदार कृति शाहरुख, माधुरी दीक्षित और ऐश्वर्या राय स्टारर देवदास को दशक की सबसे महंगी फिल्म माना गया था। यह हर किसी को पता होगा कि, देवदास में माधुरी दीक्षित ने चंद्रमुखी का किरदार निभाया था।इस फ़िल्म की दोनों अभिनेत्रियों ने कई महंगी ड्रेस पहनी थीं। हालांकि, सबसे महंगा लहंगा वह था जिसे माधुरी दीक्षित ने ‘काहे छेड़ मोहे…’ गाने में पहना था। इस लहंगे की कीमत 15 लाख रुपये बतायी गई थी। जिसका वजन लगभग 30 किलोग्राम था।