2014 के बाद नरेंद्र मोदी सरकार आने के बाद भारत कई क्षेत्रों में तरक्की की राह पर आगे बढ़ा है उनमें से सबसे ज्यादा अगर काम नहीं हुआ है तो वह यातायात सेवाओं को दुरुस्त करने में देखा गया है भारत के केंद्रीय मंत्री श्री नितिन गडकरी जी ने भारत के हाईवे और भारत के सभी रोड मार्गों पर बेहतरीन काम किया है और यातायात का समय बहुत हद तक कम कर दिया है अब कई ऐसी लंबी यात्राएं हैं जिन्हें काफी कम समय में पूरा किया जा सकता है रोड मार्ग यातायात का एक बेहद ही मुख्य साधन है अच्छे हाईवे और अच्छे रास्ते यात्रा का समय तो बचाते ही हैं मगर उसके साथ साथ इंधन की भी बचत होती है जिससे देश की अर्थव्यवस्था मजबूत होती है।
कहा हुआ है मुख्य काम?
हाल ही में हरियाणा राज्य के रोड मार्गों को अच्छा करने का काम बहुत ही तेजी से किया जा रहा है साथ ही नेशनल हाईवे 44 को एक बेहद ही अच्छा रास्ता बना दिया गया है जिससे बेहद ही कम समय में दिल्ली से चंडीगढ़ का सफर पूरा किया जा सकता है चंडीगढ़ हरियाणा और पंजाब की राजधानी है और जिस शहर से दो राज्य चलते हो उस शहर तक का रास्ता अच्छा होना बेहद आवश्यक है। अब हाल ही में एक और खबर सामने आई है जिसमें लोगों के लिए चंडीगढ़ से दिल्ली एयरपोर्ट आना जाना काफी आसान हो जाएगा। जी हाँ यहाँ अब सीधी बस सेवा मिलने वाली है जिससे यात्री भी आसानी से ये सफर कर सकेंगे।
कितना बचेगा समय?
यात्रियों की सहूलियत को देखते हुए ही इन बसों को चंडीगढ़ से चलाने का फैसला किया गया। अब इसके लिए कार्यवाई भी पूरी हो चुकी है। ये बसें चंडीगढ़ से दिल्ली एयरपोर्ट होती हुई गुरुग्राम पहुंचेंगी। हरियाणा रोडवेज महाप्रबन्धक अश्वनी डोगरा ने भी कहा कि निर्देशानुसार बसों का संचालन किया जा रहा है। इस फैसले से कई लोगों को राहत मिलने वाली है। बता दें कि चंडीगढ़ से बस दोपहर दो बजे चलेगी और दिल्ली एयरपोर्ट होते हुए रात को 8 बजे के करीब गुरुग्राम पहुँच जाएगी। इसके बाद रात्रि विश्राम के बाद गुरुग्राम से सुबह 6.30 बजे बस रवाना होगी और दिल्ली एयरपोर्ट होते हुए चंडीगढ़ लगभग एक बजे तक पहुँच जाएगी।