यू.पी. : प्रेमी जोड़े को मिल रही हैं जान से मारने की धमकियाँ, पुलिस अधिकारी लगा रहे हैं सुरक्षा की गुहार

खबर उत्तर प्रदेश के मेरठ डिस्ट्रिक्ट की है जहां एक प्रेमी जोड़े ने अपने अपने परिवारों के खिलाफ जाकर शादी रचा ली, और अब इस बात पर इनको दिन रात जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं| धमकियों से घबराकर प्रेमी जोड़े ने पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई है|

दिन रात मिल रही जान से मारने की धमकियों के चलते प्रेमी जोड़े ने मांगी पुलिस अधिकारीयों से सुरक्षा की मदद

जानकारियों के हिसाब से पता चला है की कस्बा सरधना निवासी एक युवती का पिछले काफी समय से मजफ्फरनगर के एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। क्योंकि दोनों रिश्ते को आगे ले जाना चाहते थे और शादी के बंधन में बांधना चाहते थे इसीलिए युवती ने एक दिन अपने परिवार पर भरोसा कर की वो उसकी बात समझेंगे अपने रिश्ते के बारे में बताया और कहा की वे दोनों एक दूसरे से प्रेम करते हैं और शादी करना चाहते हैं| सूत्रों से पता चला है की युवती ने जैसे ही ये बात अपने परिवार के आगे रखी उन्होंने तुरंत शादी से इंकार कर दिया और उस पर कई बंदिशें भी लगा दी|

परिवार ने दी नामंजूरी तो रचाई घर से भाग कर शादी

क्योंकि परिवार पहले ही मना कर चुका था इसीलिए कुछ दिन पहले युवती जैसे तैसे सबकी नज़रों से बचकर उस युवक से मिली और उसे सब कुछ बता दिया| सारे सबूतों के आधार पर पता चला है की प्रेमी युगल ने 12 जुलाई को वैदिक जनकल्याण समिति गाजियाबाद के सहयोग से प्रेम विवाह रचाया और फिर उसी दिन गाजियाबाद में मैरिज रजिस्ट्रेशन कराया। इसकी खबर जैसे ही परिवार को लगी बस तभी से वे उन दोनों को जान से मारने की धमकियाँ दे रहे हैं|

यह धमकी सुनकर प्रेमी जोड़ा पुलिस के पास पहुंचा और मदद की गुहार लगाने लगा| उन्होंने पुलिस को अपनी शादी से जुड़े सारे दस्तावेज़ भी दिखाए हैं जो ये प्रमाणित करते हैं की वे कानूनी तौर पे शादीशुदा हैं| उन्होंने ये भी बताया की शादी के बाद उसके परिवार के साथ ही युवक के सरधना में रह रहे रिश्तेदार भी धमकी दे रहे हैं। पुलिस ने सारी बात जानकर उनको यह दिलासा दिया है की वे उनको सुरक्षा प्रदान करेंगे|