अगर आप मेट्रो में सफर करते हैं तो आपको हर दिन इस मेट्रो में अलग-अलग तरह के लोग नजर आएंगे, कोई आपको पसंद आएगा और कोई नहीं। मेट्रो में कई बार ऐसे नजारे भी देखने को मिलते हैं, जिसकी आप कभी कल्पना भी नहीं कर सकते हैं। आपने मेट्रो में लड़ाई-झगड़े के कई वायरल वीडियो भी काई बार देखि होंगी, लेकिन आज के इस पोस्ट में हम आपके लिए एक छोटी बच्ची का क्यूट डांस वीडियो लेकर आए हैं, जिसे देखकर आपका दिल ख़ुशी से झूम उठेगा. इस वीडियो में आप देख सकते हैं की एक छोटी बच्ची को इन दिनों ट्रेंडिंग सॉन्ग पर मेट्रो के अंदर खूबसूरती से डांस करते देखा जा सकता है. बच्ची मेट्रो में अपने क्यूट डांस से सभी का दिल जीत रही है|
मेट्रो में डांस कर रही बच्ची का वीडियो हो रहा है वायरल
आप वीडियो में यह भी देख पाएंगे की एक लड़का अपने दोस्तों के साथ उस छोटी सी लड़की के पीछे खड़ा है। वह छोटी बच्ची जैसे ही डांस करने लगती है तो लड़का कुछ ऐसा कर देता है जिसे देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स हैरान रह जाते हैं. वीडियो में आप देख सकते हैं कि यह छोटी बच्ची ‘गोमी गोमी’ गाने पर म्यूजिक बजते ही मेट्रो में डांस करने लगती है. वहीं पीछे लड़के के साथ खड़ी दो लड़कियां कैमरा ऑन देखकर वहां से हटकर दूसरी तरफ चली जाती हैं. लेकिन लड़का वहीं खड़ा हो जाता है और वो भी पीछे छोटी बच्ची के साथ नाचने लगता है.
बच्ची से ज़्यादा पीछे खड़े लड़के को ज़्यादा पसंद किया जा रहा है
लड़की और उसके पीछे खड़े लड़के का यह क्यूट सा डांस वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. लोग इस वीडियो पर क्यूट एंड लवली जैसे कमेंट कर रहे हैं. वहीं ज्यादातर लोग लड़की को छोड़कर लड़के की तारीफ करते नजर आ रहे हैं. इस वीडियो को देख सभी आना मूड फ्रेश कर रहे हैं| वीडियो में लड़का और यह बच्ची बहुत ही प्यारे लग रहे हैं|
बच्ची का नाम समायरा बताया जा रहा है। वीडियो पर कमेंट करते हुए एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा, ‘पीछे खड़ा हुआ लड़का इस बेबी से भी ज्यादा क्यूट लग रहा है। एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘पीछे खड़ा लड़का भी अच्छा डांस कर रहा है। क्यूटी पाई करो”। बता दें, इस वीडियो पर अब तक 6 लाख से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं.