रणवीर और दीपिका बॉलीवुड के बहुत ही बड़े सितारे हैं, और एक साथ कई फिल्में भी कर चुके हैं| दोनों की जोड़ी भी दर्शकों को खूब पसंद आती है| बॉलीवुड की इस मस्तानी दीपिका पादुकोण ने साल 2018 में अपने को-एक्टर और काफी समय से चर्चित बॉयफ्रेंड रणवीर सिंह से शादी की थी. दोनों की शादी को करीब चार साल पूरे होने वाले हैं. लेकिन अब तक उन्होंने कोई खुशखबरी नहीं दी है. यानी वह अभी मां नहीं बनी हैं। दीपिका के मां बनने का कई फैंस बेसब्री से इंतजार भी कर रहे हैं। और जब से आलिया भट्ट की प्रेगनेंसी की खबरें सबके सामने आयी हैं तबसे सभी दीपिका को भी माँ बनने की हिदायत दे रहे हैं|
आखिर किस वजह से नहीं बन सकते रणवीर और दीपिका माता पिता
समय-समय पर दीपिका की प्रेग्नेंसी को लेकर अफवाहें उड़ती रही हैं। आपको बता दें कि रणवीर और दीपिका एक दूसरे से बेहद प्यार करते हैं। हालांकि ये दोनों अभी तक पेरेंट्स नहीं बने हैं। कुछ समय पहले कुछ रिपोर्ट्स में यह दावा किया गया था कि रणवीर और दीपिका फिलहाल माता-पिता नहीं बन सकते हैं।
चाह कर भी नहीं कर सकते रणवीर बेबी प्लान
इसके पीछे की वजह यह है कि रणवीर अपने प्रोजेक्ट को लेकर काफी बिजी हैं। उनके पास इस वक़्त कई फिल्मों के ऑफर हैं, जिसकी वजह से अभी वह बेबी प्लानिंग के लिए तैयार नहीं हैं। वह इन दिनों अपने करियर पर काफी फोकस कर रहे हैं। रणवीर के अलावा दीपिका के कई प्रोजेक्ट्स भी पेंडिंग हैं। एक इंटरव्यू के दौरान रणवीर सिंह ने कहा कि वह अपने जीवन के सभी सपनों को पूरा करना चाहते हैं। उनका सपना बहुत अमीर बनने का है।
अगर उनकी पर्सनल लाइफ के अलावा उनकी प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो कुछ दिन पहले रणवीर सिंह की फिल्म जयेश भाई जॉर्डन बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई थी। हालांकि, फिल्म फ्लॉप साबित होने के कारण दर्शकों को प्रभावित करने में असफल रही। दूसरी ओर, दीपिका पादुकोण को आखिरी बार 1983 विश्व कप पर आधारित फिल्म 83 में रणवीर सिंह के साथ देखा गया था। इस फिल्म ने बहुत अच्छा बिज़नेस किया था।