दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी की बड़ी बेटी जान्हवी कपूर ने आज बॉलीवुड में अपनी एक पहचान बना ली है| शायद ही कोई हो जो श्रीदेवी की बेटी से वाकिफ न हो| इस अभिनेत्री ने फिल्म धड़क से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था, और उसके बाद से यह अभिनेत्री एक से बढ़कर एक फिल्मों में अभिनय करती नज़र आ रही है| कुछ समय पूर्व जान्हवी कपूर ने अपने चर्चित एक्स बॉयफ्रेंड अक्षत राजन और बहन खुशी कपूर के साथ पार्टी की थी। उन्होंने अपनी पार्टी की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की थी जो इन दिनों खूब वायरल हो रही हैं. यह एक थीम पार्टी थी। इसे मस्ती के रूप में देखा जा सकता है। फोटो में जाह्नवी कपूर ने ड्रेस पहनी हुई है, वहीं खुशी कपूर ने ब्लैक शर्ट और पैंट पहनी हुई है.
अपने एक्स बॉयफ्रेंड को जान्हवी कपूर ने लगाया गले
जाह्नवी कपूर अपने एक्स बॉयफ्रेंड अक्षत को गले लगाती नजर आ रही हैं तो वहीं अक्षय उनके गाल पर किस करते नजर आ रहे हैं. इसके बाद वीडियो में खुशी कपूर भी नजर आ रही हैं. जाह्नवी और खुशी के अलावा और भी कई लोग नजर आ रहे हैं. गुब्बारे, कटआउट और कई अन्य चीजें लगी हुई हैं। जाह्नवी ने अपने फोटोशूट की तस्वीरें शेयर की हैं. उन्होंने कहा कि वह पार्टी के लिए तैयार हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर कई तस्वीरें शेयर की हैं. जान्हवी कपूर ने इससे पहले अक्षत राजन को जन्मदिन की बधाई दी थी। उन्होंने बधाई देते हुए यह भी कहा कि आई लव यू। उन्होंने लिखा, ‘दुनिया के सबसे अच्छे आदमी को जन्मदिन की बधाई; मैं आपसे प्यार करती हूँ।’
तसवीरें हो रही हैं खूब वायरल
जान्हवी कपूर आखिरी बार फिल्म रूही में नजर आई थीं। इस फिल्म में उनके अलावा राजकुमार राव और वरुण शर्मा की अहम भूमिका थी। अब वह जल्द ही गुड लक जेरी में नजर आएंगी। इसके अलावा वह दोस्ताना 2 और तख्त में भी नजर आने वाली हैं। दोस्ताना 2 की शूटिंग जल्दी पूरी की जायेगी।
जाह्नवी कपूर की बहन खुशी कपूर भी बॉलीवुड में डेब्यू करेंगी. उनका नाम कई फिल्मों से जोड़ा जा रहा है, हालांकि उन्होंने अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं की है। खुशी कपूर सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं।