क्या अजीब लड़की है? खुद स्कूटी से फिसल जाने पर भिड़ गई बाइक सवार से

दुर्घटनाएं तो कहीं भी और कभी भी हो सकती हैं। इसे ध्यान में रखते हुए लोगों को बहुत ही सावधानी के साथ और संभलकर वाहन चलाने की जरूरत है। इन दिनों बहुत से लोग देखने को मिलते हैं जो गाड़ी चलाते वक़्त बिलकुल भी सावधानियां नहीं बरतते, नतीजा, वे सड़क दुर्घटना का शिकार हो जाते हैं| आये दिन सड़क दुर्घटना और इसमें जान गंवाने वाले लोगों की खबर सुनने को मिलती है| सड़क दुर्घटनाएं अक्सर झगड़े का कारण भी बनती हैं क्योंकि कोई भी हो, वे अपनी गलतियों को स्वीकार नहीं करते हैं। इस बार भी ऐसा ही हुआ| सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो वायरल हो रहा है| एक हालिया वीडियो जो इस वक़्त पूरे इंटरनेट पर वायरल हो रहा है उसने यह बात साबित कर दी है।

इंटरनेट पर इस लड़की का वायरल वीडियो हो रहा है खूब वायरल

अब वायरल हो रही क्लिप में एक महिला और उसका साथी अपने आप बीच सड़क पर गिर पड़े लेकिन उन्होंने बाइक सवार को जिम्मेदार ठहराया। कई लोगों ने दावा किया है कि वीडियो नकली था, और अभी तक स्वतंत्र रूप से क्लिप की पुष्टि नहीं की है। यह घटना महिला के वाहन के ठीक पीछे सवार पुरुष के हेलमेट पर लगे कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। क्लिप में महिला और एक पुरुष स्कूटर पर जा रहे हैं, इससे पहले कि उनका वाहन संतुलन खो देता है और वे बीच सड़क पर गिर जाते हैं।

फ़िलहाल वीडियो की पुष्टि नहीं हुई

उनके पीछे बाइक सवार यह देखने के लिए तुरंत रुक जाता है कि क्या वे ठीक हैं। महिला पुरुष पर आरोप लगाती है और पूछती है कि क्या वह “देखकर गाडी नहीं चला सकता है”। युवक का कहना है कि बाइक ने स्कूटर को छुआ तक नहीं था। महिला ने जवाब दिया कि वह अपने आप गिर नहीं सकती थी। पुरुष ने जवाब दिया कि वह उन्हें वीडियो दिखा सकता है।

पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो को ट्विटर पर शेयर किया गया था, और इसे अब तक 1 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है। वीडियो देख यही पता चल रहा है की महिला बेवजह ही उस व्यक्ति को गुनहगार ठहरा रही है, क्योंकि बाइक सवार व्यक्ति कई दूरी पर था|