यू.पी. : ठेले वाले को हुआ इंजीनियर लड़की से प्यार, तो टावर पर चढ़ करने लगा प्यार का इज़हार, जानें क्या हुआ आगे

खबर उत्तर प्रदेश के बरेली जिले की है, जहां एक ठेले वाले को एक ऐसी लड़की से प्यार हो गया, जो पेशे से इंजीनियर है| जब लड़के ने अपने प्यार का प्रस्ताव उस लड़की के सामने रखा तो लड़की ने मना कर दिया, बस फिर क्या था, वह बन गया शोले का वीरू और टावर पर चढ़कर लड़की से शादी करने की ज़िद्द करने लगा और ज़ोर ज़ोर से कहने लगा – ‘मेरी बात लड़की से करवाओ, वरना कूद जाऊंगा’| काफी देर तक यही नौटंकी चलती रही, फिर बहुत ही मुश्किल से मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे समझा बुझा कर उस टावर से नीचे उतारा|

ठेले वाले ने किया टावर पर चढ़कर इंजीनियर लड़की के लिए अपने प्यार का इज़हार

दरअसल, बरेली के आंवला क्षेत्र के एक ठेले वाले को एक लड़की से प्यार हो गया| लड़की ने बीटेक की पढ़ाई की है और अब पेशे से एक इंजीनियर है| उस ठेले वाले ने जब इंजीनियर लड़की के सामने शादी का प्रस्ताव रखा तो लड़की ने साफ़ साफ़ उसे इंकार कर दिया| बस फिर क्या था, यह पागलपन उस लड़के के दिमाग में चढ़ गया. और आंवला क्षेत्र में स्थित वह एक मोबाइल टावर पर चढ़ गया|

पुलिस के बहुत समझाने पर उतरा टावर से नीचे

टावर पर चढ़ वह ज़ोर ज़ोर से अपने प्यार का इज़हार करने लगा, जिसके बाद वहां काफी भीड़ जमा हो गयी| यह मंज़र शोले फिल्म के सीन से कम नहीं था| जमा हुई भीड़ में से किसी ने इस बारे में पुलिस को सूचित किया तो पुलिस भी फ़ौरन मौके पर पहुंची| उन्होंने उसे काफी बोलै नीचे उतरने को, लेकिन यह सिरफिरा आशिक़ बस इसी ज़िद्द में अटका था की पहले मेरी उस लड़की से बात करवाओ|

पुलिस ने उसे बहुत ज़्यादा समझाया बुझाया की वह नीचे उत्तर जाए, इसके बाद वे उसकी शादी उसी लड़की से करवाएंगे जिससे वो प्यार करता है| पुलिस के समझाने पर वह मान गया और इसके बाद वह टावर से नीचे उतर गया| उसके नीचे उतरते ही पुलिस ने उसकी इस हरकत के लिए उसे गिरफ्तार कर लिया| लड़के के पिता उससे खुद बहुत परेशान हैं, और उन्होंने अपने बेटे के खिलाफ खुद पुलिस को तहरीर दी है|