खबर उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले की है, जहां अपनी शादी के दिन एक दूल्हा झूमते हुए मंडप में पहुंचा| दुल्हन ने जैसे ही मंडप में अपने दूल्हे को झूमते हुए देखा, वो बहुत नाराज़ हुई और कह दिया मैं ये शादी नहीं करूंगी| सब दुल्हन की यह बात सुनकर दांग रहे गए| उधर उसने पुलिस को भी इसके बारे में सूचित किया, गया तो था दूल्हा झूमते नाचते दुल्हन लेने, लेकिन हवालात पहुँच गया |
दुल्हन तो संग नहीं लेजा सका, लेकिन हवालात पहुँच गया दूल्हा
जानकारी के मुताबिक, गोरखपुर जिले के खुटहना गांव की एक लड़की की शादी 26 जून को सिंगारा गांव के एक लड़के से होनी थी| सिंगारा गांव से बरात पहुंच भी गई, सभी शादी से बहुत खुश थे, लॉकडाउन की वजह से सिर्फ खास रिश्तेदार को ही बुलाया गया था, और सारा इंतज़ाम भी बहुत अछि तरह से किया गया था| तभी दूल्हे को देखकर दुल्हन ने शादी करने से इंकार कर दिया|
दरअसल जब दूल्हा द्वारपूजा की रस्म के बाद मंडप में अंदर तो वह लड़खड़ा रहा था| हुआ यूँ की बरात जब दुल्हन के गांव आ रही थी तभी दूल्हे ने अपने कुछ दोस्तों के साथ मिलकर रस्ते में खूब शराब पी ली, और फिर झूमते हुए शादी करने पहुंचा। जैसे ही फेरे होने वाले थे तभी दुल्हन की नजर दूल्हे के झूमते हुए क़दमों पर पड़ गई जिसके बाद उसने तुरंत शादी से इनकार कर दिया।
दूल्हे की हालत देख दुल्हन ने बुलाया पुलिस को
जब दूल्हे को नशे में झूमते देख दुल्हन ने शादी करने से मना कर दिया तो घर वाले उसे समझने लगे, पर उसने घरवालों की एक ना सुनी, जब वे उससे ज़बरदस्ती करने लगे तो दुल्हन ने पुलिस को फ़ोन कर तुरंत बुला लिया, और दूल्हे के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई| फिर क्या था आया था दुल्हन ले जाने पर शराब ने उसे जेल पहुंचा दिया, और बारात को खाली हाथ ही लौटना पड़ा|