ऐश्वर्या राय बच्चन बॉलीवुड की एक बहुत ही जानी-मानी अभिनेत्री हैं और यहां तक कि ऐश्वर्या मिस वर्ल्ड भी रहे चुकी हैं| उन्होंने बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन के बेटे अभिषेक बच्चन से शादी की है, और इस शादी से उनकी एक प्यारी सी बेटी भी है जिसका नाम है आराध्या बच्चन| ऐश्वर्या ज्यादातर मौकों पर अपने पति अभिषेक और बेटी आराध्या के साथ ही नजर आती हैं। लेकिन इन दिनों ऐश्वर्या राय का एक वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत ही तेज़ी से वायरल हो रहा है. ज्यादातर वीडियो में एक लड़की ऐश्वर्या की फिल्म के गानों पर डांस करती और लिपिंग वीडियो करती नजर आ रही है। दरअसल यह लड़की ऐश्वर्या राय नहीं बल्कि उनकी हमशक्ल है।
इन दिनों ऐश्वर्या राय की हमशक्ल हो रही है इंस्टाग्रम पर खूब वायरल
आपको बता दें कि यह लड़की पूरी तरह से ऐश्वर्या राय की तरह ही दिखती है। इसे देखकर लोग धोखा खा जाते हैं कि ये ऐश्वर्या राय हैं। इसे सोशल मीडिया की ऐश्वर्या राय कहा जा रहा है. लड़की ने अपने डांस वीडियो से सोशल मीडिया पर धमाल मचा दिया है. ये लड़की पूरी तरह से ऐश्वर्या की कॉपी है, और यहां तक की इसे देखकर अभिषेक बच्चन भी एक बार सोच रहे होंगे।
लड़की को देख सोच में पड़ जाएंगे
इस लड़की का नाम आशिता राठौर है. इंस्टाग्राम पर इस लड़की की इसी नाम से एक प्रोफाइल है। वह ज्यादातर ऐश्वर्या राय के हिट गानों पर वीडियो बनाती रहती हैं। लेटेस्ट गाने में वह ऐश्वर्या राय के गाने ‘मेरे दिल को ये क्या हो गया’ पर लिप्स और एक्टिंग करती नजर आ रही हैं। एक अन्य वीडियो में ऐश्वर्या ‘तेरी राहों में है’ गाने पर लिप्स करती नजर आ रही हैं। ऐश्वर्या राय की हमशक्ल वाली इस वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है. फैंस इस वीडियो पर खूब कमेंट कर रहे हैं. एक फैन ने लिखा है, ऐश्वर्या राय। वहीं एक और फैन ने हैरानी जताते हुए लिखा है- कोई इतना एक जैसा कैसे हो सकता है.
ऐश्वर्या राय के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह इन दिनों साउथ की फिल्म पोन्नियन सेलवन की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म में उनका डबल रोल है। इस फिल्म का बजट 500 करोड़ बताया जा रहा है। बता दें कि ऐश आखिरी बार 2018 में अनिल कपूर के साथ फिल्म फन्ने खां में नजर आई थीं।