अगर बात हो भारत की सबसे अमीर महिला की तो उसमे सबसे पहले नीता अंबानी का नाम आता है।नीता अम्बानी देश के सबसे बड़े उद्योगपति मुकेश अंबानी की पत्नी है ,हालांकि मुकेश अंबानी जितना सुर्खियों में नहीं बने रहते उससे ज्यादा उनकी पत्नि सुर्खियां बटोरती रहती है। नीता अंबानी के बारे में एक बात मशहूर है की वो हमेशा महंगे लाइफस्टाइल और लग्जरी चीजों को शोकीन रही है । वो बेहद मंहगी चीज़ों का इस्तेमाल करती है और आए दिन वो अपनी महंगी शौक को लेकर काफी सुर्खियों में बनी रहती है।
कैसे हुआ उनका ये बैग वायरल?
नीता अंबानी अपने पति मुकेश अंबानी को उनके बिजनेस में तो हैल्प करती ही हैं साथ ही वह अपनी रॉयल लाइफ स्टाइल की वजह से भी हमेशा चर्चा में रहती हैं। नीता अंबानी कई बेसकीमती चीजों की मालकिन हैं। नीता को महंगे आउटफिट्स, महंगे फूड आइटम्स और महंगी गाडि़यों का तो शौक है ही साथ ही नीता अंबानी को एक्सपेंसिव बैग्स को कैरी करने का भी शौक है। नीता अबांनी के बैग कलेक्शन में बहुत सारे ब्रांडेड हैंड बैग्स हैं जिनकी आसमान छूती कीमत आपको हैरान होने पर मजबूर कर देगी। तो चलिए हम आपको नीता अंबानी के बैग कलैक्शन की कुछ झलकियां दिखाते हैं।
क्या है बैग की असली कीमत?
जितनी आम आदमी की जिंदगी भर की कमाई होगी उसके बराबर कीमत वाला बैग नीता अंबानी के कलेक्शन में मौजूद है। कुछ समय पहले अंबानी फैमिली के फैन पेज @अंबेनिलाइफ में एक तस्वीर पोस्ट की गई थी। इस तस्वीर में नीता अंबानी करिश्मा कपूर और करीना कपूर के साथ नजर आ रही थीं। नीता यहां अपनी बहन ममता दलाल के साथ आउटिंग पर आई थीं। इस दौरान नीता ने हेर्म्स ब्रांड का हिमालयन ब्रिकिन बैग कैरी किया हुआ था। इस बैग में 240 हीरे जड़े थे और इसकी कीमत 2.6 करोड़ रुपए थी। इतना ही नहीं इस बैग का हैंडल 18 कैरेट गोल्ड का बना हुआ था।नीता अंबानी के पास सेलिन ब्रांड का रॉयल ब्लू कलर का स्नेकस्किन टैक्सचर बैग भी है। इस बैग की कीमत 125,797 रुपए है। नीता के पास ब्लू कलर के बैग्स का अच्छा कलैक्शन है। उन्हें ब्लू कलर काफी पसंद भी है। खासतौर पर जब आईपीएल मैचों के दौरान उन्हें ज्यादातर ब्लू और ब्राउल कलर के बैग्स में ही देखा गया था। तो अब आप ही बताएं कि नीता अंबानी के इन 7 बैग्स में से आपको कौन सा सबसे ज्यादा पसंद आया।