इस कोरोना काल में लोगों की जहा शादी कैंसिल हो रही है तो वहीं तेलंगाना में एक शख्स ने एक ही तंबू के नीचे दो महिलाओं के साथ शादी करने का निर्णय लिया और ग्रामीणों ने खुशी से सभी को आशीर्वाद भी दिया। यह अनोखी शादी 14 जून को आदिलाबाद जिले के उत्नूर अंचल के घनपुर गांव में हुई जो सभी के लिए बहुत ही आश्चर्यचकित समय है। जिस शख्स ने दो युवतियों से शादी की उसका नाम वी अर्जुन है।
बताया जा रहा है कि, अर्जुन को एक ही वक्त में दो लड़कियों से प्यार हो गया और उसके बाद उसने दोनों से ही शादी करने का फैसला किया। B.A.D की डिग्री लेने के बाद अर्जुन प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने लगा। इसी के चलते अर्जुन को कॉलेज में दो लड़कियों से प्यार हो गया. लड़कियों का नाम उषरानि और सुरेखा बताया जा रहा है।
शादी के लिए लोग हुए इकट्ठा.
यह अनोखी विवाह देखने के लिए गांव के लोग इकट्ठा हुए थे। दूल्हे और दुल्हन के रिश्तेदारों और बुजुर्गों ने कहा कि आदिवासी समुदाय में एक ही समय में दो महिलाओं से शादी करने में कोई बुरी बात नहीं।