प्रियंका चोपड़ा ने दी बड़ी खुशखबरी, बन गयी बेटी की माँ, हेल्दी होने तक अस्पताल में रहेगा न्यूबॉर्न बेबी!

बॉलीवुड की सबसे बेहतरीन हीरोइन में से एक प्रियंका चोपड़ा को तो आप सभी लोग अवश्य ही जानते होंगे। निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा की शादी को 3 वर्ष पूरे हो चुके हैं। बहुत समय से इन दोनों के चाहने वालों को इनसे गुड न्यूज़ सुनने को बेकरार थे और कई बार इंटरव्यू में भी दोनों ही सेलिब्रिटीज से पूछा जाता था कि आप बेबी का प्लान कर रहे हो। लेकिन हमेशा ही प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ऐसे सवालों को टाल देते थे और कोई उत्तर नहीं देते थे।

प्रियंका चोपड़ा की जिंदगी की बात करें तो उन्होंने निक जोनस से शादी के बाद बॉलीवुड से दूरी बना ली है. शादी के बाद उन्होंने कुछ शो में काम किया, जिसमें यूएस में एक वेब सीरीज भी शामिल है। वह ग्लोबल आइकॉन इमेज के साथ विभिन्न गतिविधियों में भी शामिल हैं।

कज़न मीरा ने कहा ?

मीरा चोपड़ा ने कुछ ही दिन पहले इंटरव्यू में बताया था की प्रियंका हमेसा से ही माँ बनाना चाहती है। इसके साथ ही उन्होंने कहा की वह प्रियंका चोपड़ा के माँ बनने से काफी खुश है। अभी तक लोगो को इस बात पर सक था की यह बात सही हे या नहीं लकिन प्रियंका चोपड़ा की बहन मीरा चोपड़ा ने इस बात का खुलासा कर दिया और सब बात बिलकुल क्लियर हो चुकी है।

अस्पताल में रहेगा न्यूबॉर्न बेबी!

सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार , साउदर्न कैलिफोर्निया अस्पताल में सरोगेसी के ये हुआ और जब तक न्यूबॉर्न बेबी हेल्दी नहीं हो जाता तब तक वह अस्पताल में ही डॉक्टरों की निगरानी में रहेगा। बच्चे के पूरी तरह से स्वस्थ होने के बाद ही प्रियंका और निक उसे घर ले जा सकेंगे। हालांकि इन खबरों पर अभी प्रियंका या निक जोनास की कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

आखिर प्रियंका चोपड़ा ने क्यों लिया सरोगेसी का सहारा

लोगों के मन में सबसे पहले यह सवाल आता है की आखिर प्रियंका चोपड़ा ने सरोगेसी का सहारा क्यों लिया होगा। लेकिन सूत्रों से मिल रही रिपोर्ट के मुताबित प्रियंका को कोई फर्टिलिटी इशू नहीं है जो उन्हें बच्चा पैदा करने से रोक रहा हो, लेकिन उनकी उम्र अब 39 वर्ष हो चुकी है। इन सभी बातो के साथ साथ उनका शेड्यूल भी काफी बिजी रहता है। इसी लिया उन्होंने सरोगेसी का रास्ता अपनाया होगा।

प्रियंका चोपड़ा ने अपनी सभी फिल्मों का काम लगभग खत्म कर दिया है और वह संपूर्ण रूप से अपने बच्चे के साथ कुछ महत्वपूर्ण लम्हे बिताने के लिए तैयार हैं। उन्होंने वहां सभी पूरी तैयारी कर ली है जिसकी वजह से वह अपने बच्चे के पैदा होने के बाद में अपने मदर हुड को इंजॉय कर सके और अपने जीवन के सबसे सुहाने एहसास को जी सके और उसे इंजॉय कर सकें।