अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा आज अपनी मेहनत के बलबूते पर एक बहुत ही बड़ी इंटरनेशनल स्टार बन चुकी हैं, इन्होने बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपना खूब नाम कमा लिया है, और विश्व भर में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। उनके चाहने वाले अब देश तक ही नहीं बल्कि विदेशों में भी शामिल हैं। प्रियंका भले ही अभी बॉलीवुड फिल्मों से दूर हैं लेकिन इस वक़्त उनके पास हॉलीवुड के कई सारे प्रोजेक्ट हैं, और वो उन पर काम कर रही हैं। प्रियंका अपने स्टाइल की वजह से भी बहुत ही ज़्यादा चर्चा में रहती हैं, और अब वह एक बार फिर सुर्खियों में आ गई हैं.
जब फ्लाइट में लिए थे प्रियंका चोपड़ा ने तीन पैग
प्रियंका चोपड़ा का यह मामला जो सामने आ रहा है यह उस समय का है जब एक्ट्रेस की शादी नहीं हुई थी और वह अपने अमेरिकन शो ‘क्वांटिको’ की वजह से फेमस हुई थीं। मिली हुई एक रिपोर्ट के मुताबिक एक फ्लाइट अटेंडेंट ने प्रियंका का केस शेयर किया। परिचारिका ने अपना एक वीडियो ऑनलाइन अपलोड किया है जिसमें वह यह मजेदार कहानी बताती है।
उनकी हरकतों पर सभी हंसने लगे
फ्लाइट अटेंडेंट ने कहा कि प्रियंका ने उस वक्त ब्लडी मैरी की मांग की थी। यह एक प्रकार की शराब है। प्रियंका ने इस ड्रिंक के साथ हॉट सॉसेज भी मांगा। इसके बाद प्रियंका ने तीन पैग लिए और वह नशे में धुत हो गई। हालांकि इसके तुरंत बाद प्रियंका सो गई, लेकिन फ्लाइट के सभी यात्रियों ने खूब मस्ती की और लोग हंसने लगे. वह एक मासूम लड़की की तरह व्यवहार कर रही थी। घटना का एक वीडियो भी परिचारक द्वारा साझा किया गया था लेकिन बाद में हटा दिया गया था।
कुछ समय पहले प्रियंका चोपड़ा ने 74वें बाफ्टा अवॉर्ड्स में शिरकत की थी। प्रियंका उन पसंदीदा अभिनेताओं में से एक हैं जिन्हें इस अवार्ड शो की प्रस्तुतकर्ता बनने का मौका मिला। प्रियंका ने उस अवॉर्ड फंक्शन की सभी तस्वीरें अपने सोशल मीडिया पेज पर शेयर की हैं. प्रियंका चोपड़ा अपनी एक्टिंग के साथ-साथ अपने फैशन सेंस की वजह से भी चर्चा में रहती हैं। प्रियंका ने ब्रिटिश एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन अवॉर्ड्स में भी एक खास ड्रेस पहनी थी, जिसकी एक तस्वीर उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पेज पर शेयर की है।