रणवीर और दीपिका ने खरीदा 22 करोड़ का आलिशान घर
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह बॉलीवुड की दुनिया का जाना माना नाम है | जहा दीपिका अपने हुस्न के जलवे बिखेरती रहती हैं वही रणवीर अपने स्वाग से लोगो का दिल मोह लेते है | इन दोनों की जोड़ी को दर्शको का बहुत प्यार प्राप्त हुआ है | यह जोड़ी अक्सर सुर्ख़ियों में बनी रहती है लेकिन हालही में रणवीर को काफी ट्रॉल्स का सामना भी करना पड़ा जिसकी वजह उनके द्वारा खिचवाई गयी उनकी न्यूड तस्वीरें थी | लेकिन अब फिर इनकी जोड़ी लोगो के चर्चा का विषय बन गई है | दरहसल कुछ महीने पहले आई खबर के अनुसार रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने एक नया शानदार घर खरीदा है|अब कृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर इस कपल ने इस नए घर में कदम रखा है | रणवीर ने सोशल मीडिया पर नए घर में पूजा और गृह प्रवेश की फोटोज शेयर की हैं |
सतीरजे इलाके में लिया घर
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने अलीबाग में 22 करोड़ रुपये का नया घर खरीदा है। संपत्ति को 1 सितंबर को पंजीकृत किया गया था और स्टैम्प ड्यूटी के रूप में 1.32 करोड़ रुपये की राशि का भुगतान किया गया था। सोशल मीडिया पर अक्सर एक-दूसरे के लिए अपने प्यार का इजहार करने वाले स्टार कपल को अलीबाग में अपने लिए परफेक्ट बंगला मिल गया है। मनीकंट्रोल के अनुसार, पंजीकरण दस्तावेज में कहा गया है कि संपत्ति 2.25 एकड़ में फैली हुई है और इसका निर्मित क्षेत्र लगभग 18,000 वर्ग फुट है। 5 बीएचके बंगले में ग्राउंड और फर्स्ट फ्लोर है। सूत्रों से आई जानकारी के अनुसार यह सतीरजे इलाके में स्थित है और किहिम बीच से करीब 10 मिनट की दूरी पर है।
अरबपतियों का इलाका
सतिरजे इलाके को अरबपतियों की गली कहा जाता है। अलीबाग में कई बॉलीवुड हस्तियों और उद्योगपतियों के बंगले हैं। इनमें शाहरुख खान, वेदांता रिसोर्सेज के नवीन अग्रवाल, रेमंड्स के गौतम सिंघानिया, इंफोसिस के सलिल पारेख आदि शामिल हैं। आमतौर पर मुंबई से अलीबाग पहुंचने में 40-45 मिनट का समय लगता है।रणवीर और दीपिका का मुंबई में 4 बीएचके फ्लैट भी है। यह शहर के प्रभादेवी क्षेत्र में स्थित है।
वर्कफ्रंट देखे तो
वर्कफ्रंट की बात करें तो दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह फिल्म 83 में नजर आए थे । रणवीर इन दिनों करण जौहर के निर्देशन में बन रही फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में आलिया भट्ट के साथ काम कर रहे हैं। दीपिका पादुकोण की बात करें तो वह ऋतिक रोशन स्टारर फाइटर, शाहरुख खान की पठान और नैंसी मेयर्स की 2015 की हिट हॉलीवुड फिल्म द इंटर्न के भारतीय रूपांतरण में दिखाई देंगी, जिसमें अमिताभ बच्चन भी हैं।