लॉकडाउन के नियम बने उत्तर प्रदेश के इस गांव में शादी टूटने की वजह, जानें पूरी बात

हम सभी जानते हैं की कोरोना वायरस संक्रमण कितनी तेज़ी से बढ़ रहा है, ऐसे में सर्कार द्वारा सभी के लिए कुछ नियम तय किये गए हैं, जिन्हे अपनाना बहुत ज़रूरी है, और शादी समारोह में तो खासकर सख्ती से लागू कराये गए हैं| लेकिन उत्तर प्रदेश के एक गांव में यही नियम एक शादी के टूटने की वजह बन गए| नियमों के पालन को लेकर दोनों पक्षों में खूब बहस वा मार पिटाई हुई, जिसमे काफी लोग घायल हो गए|

लॉक डाउन के नियम बने शादी टूटने की वजह, दोनों पक्षों में हुई काफी बहस, काफी लोग घायल

आपको बता दें की यह खबर उत्तर प्रदेश के इटावा जिले की है, जहां कोरोना लॉक डाउन की पाबंदी की वजह से एक शादी टूट गयी| दूल्हा पक्ष नियमों का पालन करते हुए विदाई जल्दी करने का दबाव दाल रहे थे, इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में जमकर बहस वा मारपीट हुई। इस सब में दुल्हन के पिता गंभीर रूप से घायल हुए और यह शादी भी तोड़ दी गयी| लड़की वालों की तहरीर पर दुल्हे के घरवालों और मैरिज हॉल संचालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई।

मामला इतना बढ़ा की पुलिस को शामिल करना पड़ा

जानकारी के हिसाब से कानपुर देहात जिले के सिकंदरा थाना क्षेत्र के मदनपुरा गांव निवासी छेदीलाल सोमवार को अपनी दो बेटियों की शादी करने मानिकपुर विसू गांव स्थित माही मैरिज होम पहुंचे थे। आपको बता दें की लड़के का पिता सुरेंद्र इसी मैरिज होम में चौकीदारी करते थे, यही कारण था की वे अपने बेटों की शादी इसी मैरिज होम से कर रहे थे। आपको बता दें की लड़का पक्ष लड़की पक्ष पर रस्मों और विदाई को जल्दी निपटाने का दबाव बना रहा था, जिसका लड़की वाले विरोध करने लगे, बीएस फिर क्या था दोनों पक्षों में बहस शुरू हो गयी और वह इतनी बढ़ गयी, की वे मार पिटाई में उतर आये|

लड़की के पिता ने पुलिस को बताया की मैरिज हॉल के मालिक ने भी उनको बहुत पीटा, वा इस दौरान उन्होंने जाती सूचक शब्दों का भी प्रयोग किया| छेदीलाल की सूचना पर इकदिल थाना प्रभारी निरीक्षक मदन गोपाल गुप्ता मौके पर पहुंचे और घायल छेदीलाल और दामाद राजेश को जिला अस्पताल में तुरंत भर्ती करवाया। बाद में छेदीलाल की शिकायत पर पुलिस ने थाना क्षेत्र के परमधाम गांव निवासी माही मैरिज होम संचालक रजत त्रिपाठी पुत्र वेद प्रकाश समेत लड़के के पिता सुरेंद्र, और उसके बेटे सूरज आदि के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज किया। इस सब में रजत त्रिपाठी के खिलाफ एससीएसटी एक्ट लगा गया। इस घटना के बाद लड़की के पिता ने शादी से इंकार कर दिया और वे अपने गांव लौट गए।