जिस पल का सब बेसब्री से इंतज़ार कर रहे थे वह बस आने ही वाला है| श्री राम का भव्य मंदिर जल्द ही बनकर तैयार होने वाला है| श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने सभी को जानकारी दी कि श्री राम जन्मभूमि मंदिर का निर्माण तेज गति से चल रहा है और मंदिर जल्द ही बनकर तैयार हो जाएगा, और सभी श्रद्धालु श्री राम भगवन के दर्शन कर पाएंगे|
जल्द होगा श्री राम मंदिर बनकर तैयार, श्रद्धालु कर पाएंगे दर्शन
श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट का कहना है की उनका यही प्रयास रहेगा की श्री राम जन्मभूमि मंदिर को साल के अंत तक श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया जाये| ट्रस्ट ने लिखा, “श्री राम जन्मभूमि पर भव्य मंदिर का निर्माण तेज गति से चल रहा है। यह जल्द ही बनकर तैयार हो जाएगा और सभी भक्तों के दर्शन के लिए दरवाजे खोल दिए जाएंगे। श्री राम सभी का भला करें। जय श्री राम,” ट्रस्ट ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर लिखा।
सैकड़ों वर्षों के संघर्ष के बाद आने वाला है ऐतिहासिक क्षण
जो क्षण आने वाला है उसका इंतज़ार सभी एक बहुत लम्बे समय से कर रहे थे, लेकिन अब जब फैसला श्री राम मंदिर के पक्ष में आया है ये यह इंतज़ार और गहरा हो गया है, क्योंकि जो ख्वाब सभी ने देखा था वह साकार होने वाला है और सभी श्री राम के दर्शन कर पाएंगे| एक साल पहले भगवान श्री राम को समर्पित भव्य मंदिर के लिए भूमि पूजन हुआ था। ऐतिहासिक क्षण सैकड़ों वर्षों के संघर्ष के बाद आया है और अब निर्माण कार्य तेज़ गति से चलने के बाद ये पुरे प्रयास किये जा रहे हैं की मंदिर को जल्द ही भक्तों के लिए खोल दिया जाये|
इससे पहले 5 अगस्त, 2020 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अयोध्या में राम मंदिर की आधारशिला रखी थी। 9 नवंबर, 2019 को, भारत के सर्वोच्च न्यायालय ने दशकों पुराने राम मंदिर – बाबरी मस्जिद विवाद में एक ऐतिहासिक फैसला सुनाया था| सुप्रीम कोर्ट की पांच जजों की बेंच ने सर्वसम्मति से राम लला के पक्ष में फैसला सुनाया और पूरी विवादित जमीन एक ट्रस्ट को सौंप दी, जिसे सरकार गठित करेगी।