खबर उत्तर प्रदेश के एटा जिले की है, जहां एक आदमी ने एक सांप को काट काटकर तीन टुकड़ों में बाँट दिया| एटा के असरौली गांव के रहने वाले राजकुमार ने सांप को काटा तो वह नशे की हालत में था।
सांप ने काटा तो व्यक्ति ने लिया उसे वापिस काटकर बदला
एक अजीबोगरीब घटना में, उत्तर प्रदेश के एक व्यक्ति के घर रात में सांप आया, और उस पर हमला कर दिया| जिस वक़्त सांप ने उस व्यक्ति पर हमला किया उस वक़्त वह नशे की हालत में था, और सांप से काटे जाने के बाद उसको गुस्सा आया और उसने सांप तो इस कदर काटा की उसे तीन टुकड़ों में बाँट दिया|
एटा के असरौली गांव के रहने वाले राजकुमार ने सांप को काटा तो वह नशे की हालत में था। राजकुमार के पिता बाबू राम ने कहा, “मेरा बेटा नशे में था। एक सांप हमारे घर में घुस गया और उसे काट लिया। और बाद में उसने सांप को काट लिया और उसके टुकड़े कर दिए।
सांप को काटने के बाद से व्यक्ति की हालत गंभीर
इस घटना के बाद से उस व्यक्ति की हालत गंभीर है। क्योंकि वह एक गरीब परिवार से है, तो व्यक्ति के पिता ने बताया की इलाज का खर्च उठाने में वे लोग असमर्थ हैं|
जब डॉक्टरों से उस व्यक्ति के बारे में बात की तो उन्होंने बताया कि राजकुमार (जिसको सांप ने काट लिया है) की हालत गंभीर है| उस व्यक्ति का इलाज कर रहे डॉक्टर ने कहा, “एक मरीज मेरे पास आया और कहा कि उसने सांप को काट लिया है। मैंने गलत समझा कि सांप ने उसे काट लिया। घटना के बाद से व्यक्ति की हालत गंभीर है, और उसे दूसरे अस्पताल में रेफर कर दिया गया है।” घटना के बाद राजकुमार के परिवार ने सांप का अंतिम संस्कार भी कर दिया।