सांवरिया फिल्म से बॉलीवुड में कदम रखने वाली सोनम कपूर आज इतनी बड़ी अभिनेत्री बन चुकी है ।यह तो सभी लोग भली-भांति जानते हैं जब सोनम कपूर ने इंडस्ट्री में कदम रखा था तब उनकी पहली फिल्म ही उस वक्त फ्लॉप चली गई थी। जिसके बाद सभी लोगों को लगा था कि सुपरस्टार अनिल कपूर की बेटी शायद फिल्म इंडस्ट्री में अपना नाम नहीं बना पाएगी पर सोनम ने अपनी मेहनत से और लगन से यह बातों को गलत ठहरा दिया और रांझना ,निंजा ,खूबसूरत, संजू जैसी फिल्मों का हिस्सा बनकर उन्होंने अपने अभिनय स्केल्स को और आगे बढ़ाते गई। लेकिन आजकल अभिनेत्री किसी दूसरी हो जैसे सोशल मीडिया पर चर्चित है।
ऐसा क्या है तस्वीरों में?
चर्चा का विषय उनकी हाल ही में पोस्ट करी हुई तस्वीरे। इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें सोनम ने अपने अकाउंट पर पोस्ट करी है जिन्होंने लोगो में उत्सुकता भर दी है। आइए आपको बताते हैं तस्वीरों के बारे में कि आखिरकार इन तस्वीरों में ऐसा क्या है जिस कारण यह हो रही है तेजी से वायरल।कुछ दिन पहले ही सोनम कपूर ने अपने पति आनंद आहूजा के साथ कुछ तस्वीरे अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट की है जिसमें उनका सिर आनंद आहूजा की गोद में है और सोनम का हाथ उनके खुद के बेबी बंप पर है। जी हा आप ठीक समझे सोनम कपूर ने यह तस्वीरे इसलिए पोस्ट करी थी क्युकी अब उन्हें बॉलीवुड में उड़ रहे सभी अफवाओ को बंद करना था। सोनम कपूर गर्भवती है और इसी साल वह मां भी बन जाएंगी। तस्वीरों में साफ झलकता है की मां बाप बनने वाले आनंद आहूजा और सोनम कपूर कितने खुश है।
सोनम और आनन्द ने पोस्ट से बाटी सभी से खुशखबरी!
तसवीर में सोनम ने खूबसूरत सी ब्लैक रंग की ड्रेस पहनी है और उनके चेहरे पर प्रेगनेंसी ग्लो साफ साफ नज़र आ रहा है। सोनम कपूर और आनद आहूजा की यह तस्वीरे सोनम के पिता अनिल कपूर और सोनम की बहन रिया कपूर ने भी सभी के साथ शेयर करी है। कपूर और आहूजा परिवार में खुशी की लहर दौड़ चुकी है क्युकी अब उनके घर आने वाला है नया मेहमान। आनंद और सोनम ने 2018 में शादी की थी पर वह शादी से पहले भी काफी सालो तक रिश्ते में बंधे हुए थे। सोनम कपूर और आनंद आहूजा को बधाइयां देते हुए कई बॉलीवुड सेलिब्रिटीज ने भी इंस्टाग्राम पर बधाई दी है । अनुष्का शर्मा और प्रियांका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर जल्द ही माता पिता बनने जा रहे जोड़े को बधाइयां दी।