हमारे बीच नहीं रही महान गायिका “लता मंगेशकर” ली आखरी सांस 92 वर्ष की उम्र में, निधन के बाद शोक में डूबा पूरा देश

भारत की मशहूर सिंगर स्वर कोकिला “लता मंगेशकर” जी आज हमारे बीच मौजूद नहीं है। रविवार 6 फरवरी 2022 को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में “92 वर्ष” की लता मंगेशकर जी ने अंतिम सांस ली थी। कोरोनावायरस से पीड़ित होने के कारण है ,,8 जनवरी को उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। जिसके बाद से ही लगातार उनका इलाज चल रहा था। लेकिन यह लंबा संघर्ष 6 फरवरी को आकर खत्म हुआ और हम सभी लोगों को यह दुखद समाचार मिला। जिसकी वजह से पूरे भारत देश में शोक की लहर है और सभी लोग काफी दुखी हैं।

लता मंगेशकर
लता मंगेशकर

इसे देखें :-साउथ की ये अभिनेत्री जो हिंदी बोलने से बचती है क्यों ?

आज ही दी जाएगी लता मंगेशकर जी को श्रद्धांजलि

हम आप सभी लोगो को बता देना चाहते हे की लता मंगेशकर का अंतिम संस्कार आज (रविवार) को ही किया जाएगा। उनका पार्थिव शरीर पेडर रोड स्थित उनके घर प्रभु कुंच पर लाया गया। यहां जावेद अख्तर और अनुपम खेर उनके अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे। इसके बाद शाम 4.30 बजे लता मंगेशकर का पार्थिव शरीर मुंबई के शिवाजी पार्क में ले जाया जाएगा, जहां उन्हें अंतिम विदाई दी जाएगी और संस्कार किया जाएगा।

सरकार द्वारा ऐलान किया गया है ,कि लता मंगेशकर का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम को ही मुंबई पहुंचेंगे, वह लता मंगेशकर के अंतिम दर्शन करेंगे और उन्हें विदाई देंगे। इसके साथ ही सूत्रों के हवाले से खबर है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी 4:30 बजे तक नहीं पहुंच जाएंगे।

लता मंगेशकर
लता मंगेशकर

इसे देखें :-आलिया भट्ट ने 19 साल की उम्र में ही डेब्यू कर दिया था, 

कोरोना होने के कारण किया गया था अस्पताल में भर्ती

इन सभी बातों के साथ-साथ हम आप सभी लोगों को बताना चाहते हैं ,कि पिछले करीब 1 महीने से स्वर कोकिला लता मंगेशकर जी लगातार बीमार चल रही थी। इसी वर्ष 8 जनवरी को वह कोरोनावायरस से संकर्मित होने के बाद मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लता दीदी की ज्यादा उम्र को देखते हुए उन्हें आईसीयू में एडमिट किया गया था और पिछले महीने की 8 तारीख से लगातार उनके जीवन का संघर्ष चल रहा था।